डकैती के मामले में अदालत में गवाही देंगी किम कार्देशियां

लास एंजिल्स, 17 अप्रैल (वार्ता) फ्रांस की राजधानी पेरिस में रियलिटी टीवी स्टार किम कार्देशियां 2016 में अपने फ्लैट में हुई एक सशस्त्र डकैती के मामले में गवाही देने के लिए तैयार हो गयी हैं।

टीवी स्टार कार्देशियां के अनुसार कई नकाबपोश हमलावर उनके फ्लैट में घुस आये थे तथा बंदूक की नोक पर उनके हाथपांव बांध कर उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया और लाखों के गहने लेकर चंपत हो गये थे। जिनमें उनके तत्कालीन पति कान्ये वेस्ट द्वारा उनकी सगाई पर भेंट की गई एक बेशकीमती हीरे की अंगूठी भी शामिल थी।

यूएसए टूडे पत्रिका में छपी खबर के मुताबिक कार्देशियां के अधिवक्ता माइकल रोड्स ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी मुवक्किल गवाह के तौर पर अदालत में पेश होने को तैयार है। हालांकि कार्देशियां ने आगामी कार्यवाही के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2016 में पेरिस फैशन वीक के दौरान कार्देशियां के अपार्टमेंट में हथियारबंद लोगों ने उनपर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में सशस्त्र डकैती, अपहरण या अन्य आपराधिक आरोपों के दस संदिग्धों पर 28 अप्रैल से 23 मई तक पेरिस में मुकदमा चलेगा।

कार्देशियां के वकील ने इस बाबत और खुलासा करने से इंकार कर दिया।

Next Post

सिंहस्थ 2028 के सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे : नवागत कलेक्टर रोशन सिंह

Thu Apr 17 , 2025
उज्जैन: उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह से  नवभारत ब्यूरो भूपेन्द्र भूतड़ा से  विशेष चर्चा के दौरान उन्होंने बताया की सिंहस्थ 2028 की जितनी भी सड़क, ब्रिज, घाट व अन्य कार्य समयावधि में पूर्ण होंगे, शहर के लगभग आधा दर्जन मार्गो पर  शीघ्र चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ होगे इसी तारतम्य में कल अतिरिक्त […]

You May Like