वार्ड 78 : गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर जमा हो रहा

भोपाल। राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 78, हाऊसिंग बोर्ड करोंद क्षेत्र के रहवासी इन दिनों एक गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। बिलाल कॉलोनी के पास स्थित इस इलाके में नालियों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में लंबे समय से नालियों की समस्या बनी हुई है। पहले कुछ कच्ची नालियां थीं, जो अब या तो टूट-फूट गई हैं या फिर अतिक्रमण के कारण बंद हो गई हैं। इसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में जमा हो जाता है। यह जमा हुआ पानी न केवल दुर्गंध फैला रहा रहा है। मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को किनारों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और साइकिल सवारों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक है।

यहां जीना मुहाल हो गया है। सुबह-शाम इतनी बदबू आती है कि घर में बैठना भी मुश्किल है। बच्चों और बुजुर्गों का तो और भी बुरा हाल है। मच्छर दिनभर काटते रहते हैं, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का डर लगा रहता है।

रियाज ,रहवासी वार्ड 78

हमारे घर के ठीक सामने नाली का पानी जमा रहता है। कई बार तो ऐसा लगता है कि यह पानी घर के अंदर ही घुस जाएगा। बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लगता है, कहीं वे इस गंदे पानी में गिर न जाएं।

जूल्फेकार,रहवासी वार्ड 78

नाली बनने के लिए बजट पास हो गया है, लागत के अनुसार पैसा भी आ गया है. इस हफ्ते के अंदर कार्य संपन्न हो जाएगा सड़कों पर पानी घरों से आ रहा है. जिसमे वह रहने वालों ने अतिक्रमण कर घरों के बाहर की ज़मीन घेर रखी है

मोहमम्मद रियाज़,पार्षद वार्ड 78

 

Next Post

यूपी में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Wed Apr 16 , 2025
लखनऊ 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 11 अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि नीलाब्जा चौधरी अपर पुलिस महानिदेशक, एटीएस, लखनऊ को अपर पुलिस महानिदेशक, सी.आई.डी., लखनऊ बनाया गया है जबकि अजय कुमार मिश्रा पुलिस आयुक्त, पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन