
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला कलेक्टर संदीप जी आर ने फर्जी , झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न डॉक्टर्स , इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर इस संबंध में निर्देश दिए हैं। बैठक में आईएमए द्वारा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तीन दिवस के अंदर सभी डॉक्टर्स का बैकग्राउंड चेक कर डीटेल्ड रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने जिले के डॉक्टर्स से सीधा संवाद कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश दिए साथ ही इस संबंध में मॉक ड्रिल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु स्वास्थ्य , महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी अस्पतालों में विशेष कार्य करने और इस विषय पर संवेदनशील रहने के लिए कहा।
उन्होंने पीसीपीएनडीटी तथा पॉक्सो एक्ट के तहत नियम अनुसार कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए ।
