भाजपा कार्यालय में मंत्री कुशवाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए कार्रवाई करने को कहा। जिन प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। मंत्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

पीएम -एनएपीएस के तहत पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का दायरा बढ़ा

Fri Jul 17 , 2026
नई दिल्ली, 17 जुलाई (वार्ता) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (पीएम -एनएपीएस) के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन की विशेष पहल को वित्त वर्ष 2026-27 तक बढ़ाने […]

You May Like