बुरहानपुर के जंगल से फिर चोरी हुए 3 ट्रैप कैमरे

बुरहानपुर। बुरहानपुर में वन्यप्राणियों की गणना को लेकर वन विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। असीरगढ़ रेंज के निंबोला क्षेत्र से तीन ट्रैप कैमरे चोरी हो गए हैं। ये जिले में दो महीने के अंदर दूसरी ऐसी घटना है। वन विभाग ने दिसंबर 2024 में जिले के 300 जगहों पर 600 ट्रैप कैमरे लगाए थे। इससे पहले फरवरी में खकनार क्षेत्र के दांतपहाड़ी की गऊमाल बीट से भी तीन कैमरे चोरी हुए थे। वो मामला अभी तक अनसुलझा है।

हर ग्रिड में लगे दो.दो कैमरे:-निंबोला के कक्ष क्रमांक 158 और 184 में पांच कैमरे लगाए गए थे। इनमें से तीन कैमरे 8 अप्रैल से गायब हैं। गश्त के दौरान वन कर्मियों को कैमरे नहीं मिले। वन परिक्षेत्र सहायक अधिकारी शेख शाहिद ने निंबोला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिले में 1.90 लाख हेक्टेयर में फैले जंगल की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था है। 165 बीट में से बाघ सहित अन्य वन्यप्राणियों के आवागमन वाली 103 बीट को 300 ग्रिड में बांटा गया है। हर ग्रिड में दो कैमरे लगाए गए हैं।

अब तक नहीं मिला सुराग:-असीरगढ़ रेंजर तरूण अनिया के अनुसार कैमरों की तलाश की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असीर रेंज में कुल 26 कैमरे लगे थे।

Next Post

स्कूल में बच्चों को बंधक बनाना शर्मनाक, सख्त कार्रवाई हो: यादव

Fri Apr 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा है कि किसी भी विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को बंधक बनाना शर्मनाक और आपराधिक गतिविधि है और ऐसे विद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने वाले […]

You May Like