लापरवाही से गई गरीब मजदूर की जान

उमरिया। जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम चिल्हारी के समीपी ग्राम इंदवार क्षेत्र के ग्राम झाल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ड्यूटी कर रहे झाल निवासी सुजीत प्रजापति 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पानी के टैंक से लाश बरामद होने की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद परिजनों वा प्लांट के जिम्मेदारों के बीच तना-तनी का माहौल देखने को मिला, वहीं मानपुर व इंदवार थाना प्रभारी ने मोर्चा सम्हाला और दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए जांच कर विधिसंगत कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया।

मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे भाई की कुछ दिनों से तबियत खराब थी जो बार-बार छुट्टी मांग रहा था लेकिन जिम्मेदारों द्वारा छुट्टी नहीं दी गई और बीमार व्यक्ति से बराबर काम लिया जा था, रोज की तरह गुरुवार को भी सुबह करीब 10 बजे वह वाटर प्लांट पर काम करने गया हुआ था जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे के आसपास जब मैं खाना पहुंचाने गया तो मेरा भाई कहीं दिखाई नहीं दिया, खोजबीन करने के बाद देखा कि उसका फोन आफिस वाले कमरे में चार्ज हो रहा है जहां से पता चला कि उसकी ड्यूटी पानी टैंक में बन रहे झाग को साफ करने में लगाई गया है, तब मैं प्लांट में बने भारी भरकम पानी टैंक पर जाकर ढूंढा तो पानी में भाई की चप्पल तैर रही थी, तभी मुझे शंका हुई तो उक्त जानकारी कंपनी के जिम्मेदारों को दी जिसके बाद टैंक का पानी कम किया गया तो पानी के अंदर मृत अवस्था में भाई दिखा जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

Next Post

संत, महात्मा ज्ञान और सन्मार्ग के हैं प्रेरणा पुंज:यादव

Thu Apr 10 , 2025
भोपाल, 10 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार गौमाता की सेवा सहित जनकल्याण के विभिन्न कार्यों को संतजन का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त कर निरंतर रूप से कार्य करेगी। हमारे संत, महात्मा ज्ञान और सन्मार्ग के प्रेरणा पुंज हैं। भगवान महावीर ने […]

You May Like