भोपाल,इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर और सागर में ई-बसों के संचालन की टेंडर प्रक्रिया पूरी

भोपाल। इलेक्ट्रिक बसों के सञ्चालन को लेकर केंद्र सरकार ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिनमे 472 बसों के लिए ग्रीन सेल को फाइनल किया गया है. जो की इस साल के अंत तक राजधनी समेत अन्य 5 शहरों की सड़कों पर दौडऩे लगेगी। दरअसल, राजधानी समेत प्रदेश के अन्य 5 जि़लों इंदौर,जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर और सागर में ई-बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ई-बसों का संचालन शुरू होगा। जानकारी के अनुसार, प्रदेश को 552 ई-बसें मिलेंगी, जिनमें से 472 बसों के लिए ग्रीन सेल को फाइनल किया गया है। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि संबंधित फर्म किस दर पर इन बसों का संचालन करेगी.

अब ग्रीन सेल का संबंधित निकायों के साथ अनुबंध होगा.प्रदेश के 6 शहरों में 9 मीटर लंबी ई-बसों का संचालन होगा.इसके लिए संबंधित निकायों में बसों के लिए डिपो का निर्माण और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा.इसके बाद, ई-बसें मध्य प्रदेश में आनी शुरू हो जाएंगी.बता दें कि इन बसों का संचालन जीसीसी मॉडल पर होगा.इसमें संबंधित फर्म बस खरीदेगी और उसके ड्राइवर, कंडक्टर, मेंटेनेंस की व्यवस्था भी खुद करेगी.इसके संचालन का प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा.इसमें भारत सरकार की तरफ प्रति बस संचालन के लिए प्रति किमी 22 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जबकि बाकी का भुगतान राज्य सरकार करेगी.

 

Next Post

कम उम्र में हार्ट अटैक से मौत के मामले बढ़े

Mon Apr 7 , 2025
जन्मदिन पर पड़ा दिल का दौरा, युवक की मौत परिवार का इकलौता बेटा था इंदौर:हर दिन बढ़ती हृदयघात की घटनाओं ने अब युवाओं को भी नहीं बख्शा है. ताजा मामला द्वारकापुरी क्षेत्र का है, जहां सब्जी विक्रेता के इकलौते 17 वर्षीय बेटे अर्जुन की आज उसके जन्मदिन पर ही हार्ट […]

You May Like