मनीला, 01 अप्रैल (वार्ता) फिलीपींस ने मंगलवार को भूकंप प्रभावित म्यांमार में खोज एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए 91 सदस्यीय दल का पहला दल भेजा।
फिलीपींस एयर फोर्स (पीएएफ) ने एक बयान में कहा, “दो सी-130 विमानों में शुरुआती 58 सदस्यों को म्यांमार में दो सप्ताह की तैनाती के लिए ले जाया गया, जबकि शेष 33 सदस्यों को दो अप्रैल को एक सी-130 विमान द्वारा ले जाया जाएगा।”
पीएएफ ने कहा कि टीम आवश्यक खोज और बचाव उपकरण और चिकित्सा आपूर्ति लेकर गई है।
बयान में कहा गया है, “ये कर्मी जीवन रक्षक ऑपरेशन करने, चिकित्सा सहायता प्रदान करने और पूरे मिशन के दौरान महत्वपूर्ण सहायता देने के लिए तैयार हैं।” इस मिशन में 40 वायु सेना कर्मी हैं। इनमें से सी-130 एयरक्रू, एयरोमेडिकल कर्मी और विमान सुरक्षा शामिल हैं।
म्यांमार के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि देश में आये 7.9 तीव्रता वाले भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,056 हो गई है, लगभग 3,900 लोग घायल हुए हैं और लगभग 270 लापता हैं।
