चीन में सड़क धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई

गुआंगहोउ, 02 मई (वार्ता) दक्षिण चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में एक्सप्रेस वे का हिस्सा धंसने से मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 36 हो गयी।

स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे तक मृतकों की संख्या बढ़कर 36 हो गयी।

मेइझोउ शहर के अधिकारियों के अनुसार हादसे में घायल अन्य 30 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह हादसा मेइझोउ में मेइझोउ-डाबू एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात करीब 2:10 बजे हुआ था।

Next Post

पूर्व डकैत मलखान सिंह भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतरे

Thu May 2 , 2024
ग्वालियर: चंबल के पूर्व डकैत सरगना मलखान सिंह भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। उन्होंने बैठक लेकर क्षत्रियों से कहा कि बीजेपी की जमानत जब्त कराओं, अगर बीजेपी के कार्यकर्ता बन गए, तो आपका क्षत्रिय धर्म खत्म हो जाएंगा, एक भी वोट क्षत्रिय का बीजेपी को वोट […]

You May Like