
आष्टा। अटल कॉलोनी के रहवासी मुख्य सड़क पर आवारा पशुओं की आवाजाही और सड़क किनारे लोगों के बैठने से दिक्कतों का सामना कर रहे है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी के गेट के बाहर दिनभर असामाजिक तत्व बैठे रहते हैं. महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. बुधवार को यहां साप्ताहिक बाजार लगने के कारण समस्या और बढ़ जाती है. घरों के सामने ही दुकानें लग जाती हैं. जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है.
स्थानीय रहवासियों ने नपा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कई बार शिकायत कर समस्या से अवगत कराया. लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. कॉलोनी के निवासियों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करें, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आवारा पशुओं की आवाजाही रोकी जा सके.रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार को कॉलोनी से दूर शिफ्ट किया जाए.
