एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी की 320 मेगावाट भैंसारा सौर परियोजना पूरी

नई दिल्ली, (वार्ता) देश की सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनआरईएल) ने राजस्थान के जैसलमेर में अपनी 320 मेगावाट भैंसारा सौर पीवी परियोजना की अंतिम 100 मेगावाट क्षमता से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की घोषणा की।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड से 25 मार्च 2025 को प्राप्त प्रमाण पत्र के आधार पर यह घोषणा की गई है। यह परियोजना तीन चरणों में पूरी की गई है। पहली 160 मेगावाट क्षमता 28 अगस्त 2024 को और दूसरी 60 मेगावाट क्षमता 07 जनवरी 2025 को वाणिज्यिक रूप से चालू की गई थी। इस अंतिम चरण के साथ पूरी 320 मेगावाट की परियोजना अब सक्रिय रूप से बिजली उत्पादन कर रही है।

इस नई उपलब्धि के साथ एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित और वाणिज्यिक क्षमता अब 77561.50 मेगावाट तक पहुंच गई है, जिससे कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

Next Post

88 प्रतिशत बैंकिंग वित्तीय सेवा कंपनियों के पास नहीं है वैश्विक एआई रणनीति

Wed Mar 26 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय सेवा (बीएफएस) क्षेत्र की कंपनियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने की होड़ तो तेज हो रही है लेकिन ज्यादातर कंपनियों के पास अब भी एक समग्र एआई रणनीति का अभाव है। सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस और एचएफएस रिसर्च की मंगलवार को […]

You May Like