नशे में धुत चालक सवारियों से भरी बस लेकर दौड़ा, पुलिस ने पकड़ा

इंदौर. शहर में एक बड़ा हादसा होने से उस वक्त टल गया, जब यातायात पुलिस ने एक शराबी बस चालक को पकड़ लिया, जो तेज रफ्तार में बस को लहराते हुए चला रहा था, बस में करीब 30 सवारियां सवार थीं.

यह घटना महू-पीथमपुर रोड पर हुई, जहां यातायात पुलिस ने गलत दिशा में आती हुई तेज रफ्तार बस एमपी 09 पीए 0249 को देखा, बस लहराते हुए चल रही थी और चालक लगातार प्रेशर हॉर्न बजा रहा था. पुलिस टीम ने तुरंत बस को रोका, जब चालक रजत पाटिल से लाइसेंस मांगा गया, तो वह इशारों में बात करने लगा और लाइसेंस नहीं दिखा सका. पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. जांच में शराब की मात्रा 262 पॉइंट पाई गई, जो कानूनी सीमा से कई गुना अधिक थी. बस में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सहित लगभग 30 यात्री सवार थे. पुलिस ने तत्काल यात्रियों को दूसरी बस में रवाना किया और बस को जब्त कर थाना यातायात पूर्व में खड़ा करवाया. सूबेदार सैयद काजिम हुसैन रिजवी ने बताया कि बस चालक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

ट्रेन से टकराया युवक, मौत

Mon Mar 24 , 2025
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज में ट्रेन से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक कौन है […]

You May Like

Play sound