दतिया में अफसर की निकली हेकड़ी, मंदिर में घुटनों के बल बैठ देवी मां के जोड़े हाथ

दतिया: यहां एक अफसर ने भगवान का सरासर अपमान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुुंचाने वाली पोस्ट अपलोड करते ही बवाल मच गया। भाण्डेर बिजली कंपनी के इस सहायक प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद अफसर की हेकड़ी निकल गई। खुद को सनातनी साबित करने लगे और मंदिर पहुंचकर घुटनों के बल बैठ देवी मां के आगे हाथ जोड़े।

यह फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की है। भाण्डेर थाना पुलिस ने विद्युत कंपनी के सहायक प्रबंधक महेश कुमार गौतम के खिलाफ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी पर हिंदू धर्म व सनातन के विरोध में अनैतिक पोस्ट सोशल मीडिया पर आपलोड करने का आरोप है।छिपेटी मोहल्ला भाण्डेर के निवासी अजय कुमार पुत्र कन्हैयालाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि विद्युत वितरण कंपनी भाण्डेर के सहायक प्रबंधक महेश कुमार गौतम ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की थी।

Next Post

सिंधिया आए, भोंसले के निवास पर पहुंचे

Mon Mar 24 , 2025
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए हैं। वे बाई साहब की परेड, लक्ष्मीगंज में गौरव भोसले के निवास पर पहुंचे एवं यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like