दियाकुमारी ने की नड्डा से मुलाकात

जयपुर/नई दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन तथा उर्वरक मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की।

सुश्री दियाकुमारी ने नई दिल्ली में श्री नड्डा से यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने श्री नड्डा के साथ राजस्थान के विकास संबन्धी विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Next Post

राजस्थान मंडपम से मिलेगी प्रदेश को नई पहचान, प्रदेश में बढ़ेगा कॉन्फ्रेंस टूरिज्म-भजनलाल

Mon Mar 17 , 2025
जयपुर, 17 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार औद्योगिक, पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है और राजस्थान मंडपम के माध्यम से […]

You May Like