दिल्ली सरकार और निगम की इमारतों पर लगाए जाएंगे सौर ऊर्जा संयंत्र : आतिशी

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार और निगम के 500 वर्ग मीटर से बड़े 645 इमारतों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।

सुश्री आतिशी ने आज बताया कि 29 जनवरी को कैबिनेट द्वारा पारित दिल्ली दौरे नीति को भारत में सबसे अच्छी और सबसे प्रगतिशील नीति में से एक के रूप में देखा जा रहा है।
यह नीति सौर ऊर्जा के रूप में ग्रीन एनर्जी के उत्पादन को बढ़ावा देगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना से सरकारी इमारतों को अपनी बिजली की ज़रूरतों को स्वयं पूरा करने में मददगार तो बनेगा ही साथ ही इससे पैसों की बचत के साथ-साथ पर्यावरण को भी फ़ायदा होगा।

उन्होंने कहा,“ इस तरह की पहल के साथ हम अपनी सरकारी इमारतों को अधिक ऊर्जा-कुशल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि, “दिल्ली में बिजली की खपत में वृद्धि के बावजूद, हमारा लक्ष्य 2027 तक शहर की 25 प्रतिशत बिजली सौर ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से उत्पन्न करना है।
हमारे इस प्रयास का लक्ष्य सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में दिल्ली को देश के दूसरे राज्यों की तुलना में अव्वल रखना है”

Next Post

14वीं हॉकी इंडिया सीरियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप आज से

Wed Mar 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली (वार्ता) 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप बुधवार से पुणे के पिंपरी में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी। कल से शुरु हो रही चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 27 टीमों को आठ […]

You May Like