मूंगफली तेल सस्ता; चना और दाल चना गिरी

नई दिल्ली 07 मार्च (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में मूंगफली तेल सस्ता हो गया तथा चना और दाल चना के भाव गिर गए वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मार्च का पाम ऑयल वायदा 77 रिंगिट चढ़कर 4821 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.16 सेंट की गिरावट के साथ 43.01 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में मूंगफली तेल में 294 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में चना और दाल चना के 150-150 रुपये प्रति क्विंटल गिरने के अलावा अन्य दालों में टिकाव रहा। मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5700-5800, दाल चना 6700-6800, मसूर काली 7300-7400, मूंग दाल 9250-9350, उड़द दाल 9200-9300, अरहर दाल 8400-8500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3100-3200 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4300-4400, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16116 रुपये, मूंगफली तेल 18168 रुपये, सूरजमुखी तेल 16703 रुपये, सोया रिफाइंड 15751 रुपये, पाम ऑयल 13553 रुपये और वनस्पति तेल 16336 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

जन औषधि दिवस पर पूरे देश में जनऔषधि केन्द्रों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Fri Mar 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आम लोगों को किफायती मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता वाली अंग्रेजी दवायें उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से हर साल सात मार्च को मनाये जा रहे जन औषधि दिवस के मद्देजनर शुक्रवार को देश भर में जनऔषधि केन्द्रों पर जागरूकता कार्यक्रमों का […]

You May Like