आरओ शुद्ध जल के नाम से पानी बेचने वाले सेंटरों के पानी मे निकला कोलीफार्म बैक्टरिया

मुलताई: नगर में चल रहे डायरिया उल्टी दस्त संक्रमण के बीच नगरपालिका द्वारा नगर में आरओ शुद्ध पेयजल के नाम से पानी बेचने वाले सेंटरों के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए पीएचई के जिला लैब में भेजे गए थे। जहां से आई जांच रिपोर्ट में उक्त पानी कोलीफार्म बैक्टरिया पाया गया है। जिस पर एसडीएम अनिता पटेल ने 4 एक्वा सेंटरों के संचालको को नोटिस जारी किया है।

एसडीएम द्वारा गुरुवार को ताप्ती एक्वा, साहूजी एक्वा, गायत्री एक्वा एवं राऊत एक्वा के संचालको को जारी नोटिस में बताया नगरीय क्षेत्र मुलताई में आपके द्वारा किए जा रहे पेयजल जल प्रदाय के नमूनों की जिला पीएचई विभाग की प्रयोगशाला में केमिकल एण्ड बेक्टो परीक्षण कराये जाने पर जांच रिपोर्ट में पेयजल नमूनों में टोटल कोलीफार्म की मात्रा 240+ पाई गई है।

एसडीएम ने आरओ प्लांट संचालको को 3 दिवस के भीतर आरओ प्लांट का क्लोरीनेशन कर पेयजल नमूनों का परीक्षण जिला पीएचईडी प्रयोगशाला से करवा कर रिपोर्ट तत्काल इस कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।तीन दिवस के भीतर पेयजल रिपोर्ट प्रस्तुत नही किये जाने की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।गौरतलब है कि कोली फार्म बैक्टीरिया लोगों एवं गर्म रक्त वाले जानवरो की आतों में पाया जाता है। इस बैक्टीरिया युक्त पानी पीने से बीमारी हो सकती है एवं बीमार हो सकते है।

Next Post

फार्मास्युटिकल स्टार्टअप को बढ़ाने पर चर्चा

Fri Mar 7 , 2025
भोपाल: बंसल कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस समारोह पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया. फार्मा और फार्मेसी प्रैक्टिस में उद्यमिता और स्टार्टअप थीम वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार, इनक्यूबेशन और फार्मास्युटिकल स्टार्टअप को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में फार्मेसी के क्या करें और क्या न करें विषय […]

You May Like