गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा योजना

श्रीनगर 05 मार्च (वार्ता) जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के विश्वप्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में आगामी 09 मार्च से होने जा रहे खेलो इंडिया विंटर गेम्स (केआईडब्ल्यूजी) के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा योजना तैयार की गयी है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक केआईडब्ल्यूजी के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने वास्ते बुधवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष कुन्जर में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उप महानिरीक्षक (उत्तरी कश्मीर रेंज) मकसूद-उल-ज़मान ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में बताया कि प्रमुख स्थलों, आवास सुविधाओं और पारगमन मार्गों को कवर करते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा योजना तैयार की गयी है। प्रतिभागियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के वास्ते जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की विशेष तैनाती की गयी है। सुचारू आवागमन की सुविधा के लिए, सख्त प्रवेश नियंत्रण उपाय, तोड़फोड़ विरोधी जाँच और सीसीटीवी निगरानी लागू की गयी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा दल नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण और गश्त भी करेंगे।

पुलिस ने सभी उपस्थित लोगों से सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करने, दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया ताकि सफल और घटना-मुक्त कार्यक्रम सुनिश्चित करने में मदद मिल सके।

 

Next Post

मेघालय सरकार ने 1970 करोड़ रूपये के घाटे का बजट पेश किया

Wed Mar 5 , 2025
शिलांग 05 मार्च (वार्ता) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने बुधवार को 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए 1,970 करोड़ रुपये का घाटे का बजट पेश किया। बजट सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का लगभग 2.96 प्रतिशत है। श्री संगमा ने 2025-26 के दौरान कुल व्यय 30,003 करोड़ रुपये होने का […]

You May Like