डीआरआई ने किया बड़े सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण अभियान में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की 14.. किलोग्राम विदेशी सोने की छड़ें ले जा रही एक महिला यात्री को पकड़ा है।

वित्त मंत्रालय ने गुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि डीआरआई के अधिकारियों ने विशेष गुप्त सूचना के आधार पर 33 वर्षीया एक भारतीय महिला यात्री को पकड़ा, जो 3 मार्च, 2025 को एमीरेट्स की उड़ान से दुबई से बेंगलुरु पहुंची थी। जांच में उसके शरीर में छुपा कर ले जाई जा रही 14.2 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें पाई गईं। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत अधिकारियों ने 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी की इस वस्तु को जब्त कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि डीआरआई ने महिला का नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह महिला अभिनेत्री रान्या राव है जो एक पुलिस अधिकारी की पुत्री है।

बयान में कहा गया है कि महिला को पकड़ने के बाद, डीआरआई के अधिकारियों ने बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित उसके आवासीय परिसर की तलाशी ली, जहां वह अपने पति के साथ रहती है। तलाशी के बाद 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई। महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है। संगठित रूप से सोने की तस्करी करनेवाले नेटवर्क के लिए यह बड़ा झटका है। 14.2 किलोग्राम की यह खेप हाल के दिनों में बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है।

 

 

Next Post

ट्रम्प ने लगाया भारत पर उच्च टैरिफ लगाने का आरोप, 02 अप्रैल से लागू होंगे पारस्परिक टैरिफ

Wed Mar 5 , 2025
वाशिंगटन,05 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अपनी कठोर टैरिफ नीति का बचाव किया है और उच्च टैरिफ लगाने के लिए चीन सहित अन्य देशों के साथ भारत का भी उल्लेख किया और इसे ‘बहुत अनुचित’ करार दिया। श्री ट्रम्प […]

You May Like