मोबाइल देखने से रोकने पर बेटे ने किया हमला

बालाघाट: वारासिवनी में सोमवार को देर रात तक मोबाइल देखने से मना करने पर एक युवक ने अपने मां-बाप पर सब्बल से हमला कर दिया। दोनों को गोंदिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार देर रात मां की मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हैं, उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास कॉलेज टोला की है।

वारासिवनी एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि किशोर कटरे और प्रतिभा कटरे सरकारी टीचर हैं। दोनों अलग-अलग सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हैं। उनका इकलौता बेटा सत्यम (20) नीट की तैयारी कर रहा है। सत्यम मई से अगस्त तक कोटा में नीट की कोचिंग कर चुका है। वह मोबाइल एडिक्ट है।माता-पिता उसे पढ़ाई करने के लिए समझाते थे, लेकिन वह अक्सर मोबाइल में बिजी रहता था।

इस पर सोमवार रात को उनमें बहस हुई और सत्यम ने गुस्से में आकर हमला कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। सत्यम ने खुद डायल 100 को वारदात की सूचना दी थी।हमले से सिर, कान और दिमाग में चोटें आई सत्यम के बड़े पापा अरविंद कटरे ने बताया कि मैं अपने घायल भाई के साथ गोंदिया के जानकी मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में हूं। बेटे सत्यम के हमले से उनके सिर, कान और दिमाग में चोटें आई हैं। बहू प्रतिभा के सिर का ऑपरेशन किया गया था।

Next Post

बहोड़ापुर क्षेत्र में युवक को सूजा घोंपकर हत्या

Wed Mar 5 , 2025
ग्वालियर: बहोड़ापुर क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया स्थित रविदास नगर में 46 साल के जुगराज भदौरिया हलवाई की घर से 120 फीट की दूरी पर गर्दन में सूजा घों‌पकर दौड़ा-दौड़ा कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कांग्रेस पार्षद पति के रिश्ते के भाइयों पर मामला दर्ज किया है। इस हत्या […]

You May Like