यूक्रेनी संसद ने ट्रम्प की शांति पहल का किया स्वागत

कीव, 04 मार्च (वार्ता) यूक्रेनी संसद ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शांति पहल का स्वागत किया है और विश्वास जताया है कि वह शत्रुता को समाप्त करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

यूक्रेनी संसद ने सोमवार को अपने संबोधन में कहा, “यूक्रेन के लोग शांति चाहते हैं और मानते हैं कि श्री ट्रम्प की भूमिका शत्रुता को समाप्त करने तथा शांति लाने में निर्णायक होगी। यूक्रेनी संसद ने शांति सुनिश्चित करने के लिए श्री ट्रम्प की पहल का स्वागत किया।

संसद ने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा और विकास अमेरिका के समर्थन से सुनिश्चित होता है और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज में वाशिंगटन के साथ साझेदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। वाशिंगटन में श्री ज़ेलेंस्की और श्री ट्रम्प की वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय में विवाद के बाद विफल हो गई। यूक्रेनी नेता की अमेरिकी मदद के प्रति कृतज्ञता की कमी और व्हाइट हाउस में अपमानजनक व्यवहार की आलोचना की गई।

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल की विनती के बावजूद, श्री ज़ेलेंस्की को जाने के लिए कहा गया जबकि बैठक का समापन दुर्लभ ‘अर्थ मेटल्स’ पर समझौते और संयुक्त संवाददाता सम्मेलन से होना था। कहासुनी के बाद, श्री ट्रम्प ने श्री ज़ेलेंस्की के साथ समझौते पर हस्ताक्षर रद्द कर दिए और कहा कि यूक्रेनी नेता का व्हाइट हाउस में स्वागत तब तक नहीं होगा जब तक वह ‘शांति के लिए तैयार’ न हो जाए।

 

Next Post

डबल इंजन सरकारें बेटियों के लिए अभिशाप : कांग्रेस

Tue Mar 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि देश में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की डबल इंजन सरकारों में बेटियों के साथ हर रोज अपराध हो रहे हैं और ज्यादा घटनाओं में भाजपा नेताओं के नाम आ रहे हैं,लेकिन सरकार ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है और प्रधानमंत्री […]

You May Like