खाने की बात पर विवाद, पत्नी का कत्ल

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत माण्डवा में बीती रात खाने की बात पर उपजे विवाद पर पति ने पत्नी पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक  शुभम यादव 24 वर्ष निवासी टेण्डर 2 माण्डवा  ने बताया कि  पिता सुशील यादव छोटी छोटी बात पर मां रमा बाई यादव को हमेशा मारते पीटते रहते थे।

बीती रात खाना बनाने की बात पर हुए विवाद पर पिता ने फावड़े से हमला कर मां रमा बाई 50 की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर सुशील यादव 55 वर्ष निवासी माण्डवा रामपुर को गिरफ्तार कर लिया जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Next Post

शिव बारात पर हमला बेहद निंदनीय, बक्शे नहीं जाएंगे आरोपी : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

Fri Feb 28 , 2025
नर्मदापुरम जिले की बनखेड़ी तहसील केंद्र पर बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर भोलेनाथ की बारात शोभायात्रा पर विशेष समुदाय के लोग द्वारा हुए हमले पर होशंगाबाद नरसिंहपुर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सनातन धर्म पर हमले कतई […]

You May Like

मनोरंजन