अजब धाम पहुंचे रावतपुरा सरकार, जै-जै सरकार वार्षिक महोत्सव में शामिल होने पहुंचे

नवभारत, हटा/दमोह. पूज्य श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार गुरुवार दोपहर अजब धाम फतेहपुर पहुंचे. अजब धाम में आयोजित जै-जै सरकार वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए. अजब धाम में शिष्य मण्डल ने रावतपुरा सरकार की भव्य आगवानी की और छोटे सरकार जी ने स्वागत कर भेंट की.भक्तो ने रावतपुरा सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

*अजब धाम में फूलों की होली आयोजन,संतजनो ने भगवान श्रीकृष्ण- राधा पर फूलों की बरसात की*

अजब धाम में जै-जै सरकार वार्षिक महोत्सव में बुधवार रात वृंदावन की प्रसिद्ध फूलों की होली उत्सव का आयोजन किया गया. संतजनों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी पर फूलों की बरसात की.वहीं सैकड़ो श्रद्धालुओं ने फूलों की होली का उत्सव मनाया.होली के गीतों पर झूमकर एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेली.

Next Post

यूक्रेन नाटो में शामिल होने के बारे में भूल सकता है: ट्रम्प

Thu Feb 27 , 2025
वाशिंगटन, 27 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के बारे में भूल सकता है और वह यूक्रेन को रूस से यथासंभव अधिक जमीन दिलाने की कोशिश करेंगे। श्री ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के अंदर अपने कैबिनेट […]

You May Like