युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

भिंड, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के आसन गांव में एक युवती ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार असोन गांव निवासी विकास रजक ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसकी बहन सलोनी ने कल घर के कमरे में फांसी लगा ली है। युवती द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर मौ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक सलोनी के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। युवती द्वारा आत्महत्या क्यों की गई फिलहाल यह पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पुत्रों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट

Thu Feb 27 , 2025
मुरैना, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पुत्रों के बीच आज पोरसा के मुख्य बाजार में जमकर हुई मारपीट का वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक तोमर और उपाध्यक्ष […]

You May Like