पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.52 प्रतिशत चढ़कर 68.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.88 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

अक्षय कुमार और विष्णु मांचू ने फिल्म 'कन्नप्पा' का टीजर रिलीज किया

Thu Feb 27 , 2025
मुंबई, 27 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय अभिनेता विष्णु मांचू ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कन्नप्पा’ का टीजर रिलीज कर दिया है। कन्नप्पा की पौराणिक कथा पर आधारित महाकाव्य फ़िल्म कन्नप्पा का बहुप्रतीक्षित टीज़र मुंबई में आयोजित एक विशेष मीडिया कार्यक्रम में जारी किया गया। अक्षय […]

You May Like