महाशिवरात्रि पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होगा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

ग्वालियर। महाशिवरात्रि पर बुधवार 26 फरवरी को भगवान अचलेश्वर महादेव के सानिध्य में अचलनाथ मैरिज गार्डन, साइंस कॉलेज के सामने निशुल्क अखंड महारुद्र अभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन तथा रुद्राक्ष वितरण का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक रवि चौबे, श्रीमती ममता कटारे एवं आचार्य कान्हा पंडित ने देते हुए बताया कि ग्वालियर तथा उसके आसपास के क्षेत्र में पहली बार 24 घंटे निरंतर चलने वाले इस महाआयोजन में नगरवासी महारुद्र अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते है। रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम दो दिन बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाकाल की नगरी उज्जैन तथा शिव की नगरी काशी बनारस के प्रकांड विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यह आयोजन कराया जाएगा। इस आयोजन में आचार्य डॉक्टर विकास त्रिपाठी, आचार्य गौरव शर्मा, आचार्य गगन कटारे, पंडित संदीप, पंडित सत्यम, पंडित अंशु आदि की सहभागिता रहेगी। इस प्रकार का आयोजन ग्वालियर चंबल संभाग में पहली बार होने जा रहा है, जिसमें हजारों भक्तगण लाखों पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करके पूजन करेंगे।

Next Post

ग्रामीणों ने पंचायत भवन में जड़ा ताला

Tue Feb 25 , 2025
डिंडोरी। शहपुरा जनपद पंचायत के बिझोरी गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने सरपंच धर्मी बाई, सचिव मनोहर आर्मी और रोजगार सहायक राकेश झरिया पर शासकीय कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीण अखिलेश वनवासी, राम सेवक और रोशनी के अनुसार, पंचायत […]

You May Like

मनोरंजन