रूसी विदेश मंत्री लावरोव आधिकारिक यात्रा पर ईरान पहुंचे

तेहरान, 25 फरवरी (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मंगलवार को आधिकारिक यात्रा पर ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे।

स्पूतनिक संवाददाता ने यह जानकारी दी। श्री लावरोव के विशेष तौर पर ऊर्जा और परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा के लिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से मुलाकात करने की संभावना है।

रूसी विदेश मंत्री सीरिया, फारस की खाड़ी और पश्चिम एशिया की स्थिति और ईरान का परमाणु समझौता वार्ता सहित अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। वह तुर्की से ईरान पहुंचे हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और विदेश मंत्री हकन फिदान ने सीरिया और यूक्रेन सहित द्विपक्षीय सहयोग तथा अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर बातचीत के लिए श्री लावरोव की मेजबानी की।

 

Next Post

रोमांचक वार्षिक ‘द स्टेट्समैन विंटेज’ कार रैली का दो मार्च को राजधानी में होगा आयोजन

Tue Feb 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) राजधानी में गुजरे जमाने की दुर्लभ कारों की बहुप्रतीक्षित ‘ द स्टेट्समैन विंटेज एंड क्लासिक’ कार रैली का 58वां संस्करण इस बार दो मार्च को होने जा रहा है। इस विंटेज कार रैली में दुर्लभ वाहनों के शौकीन लोग, मोटर वाहन इतिहास के प्रेमी और […]

You May Like