नाइट कॉम्बिंग गस्त में पुलिस ने 98 वांरटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान 261 बदमाशों पर हुई कार्रवाई, जिले के करीब 3 सैकड़ा पुलिस सेवकों रहे शामिल

सिंगरौली:जिले के करीब 3 सैकड़ा पुलिस सेवकों की अलग-अलग टीमें नाइट कॉम्बिंग गस्त करते हुए 98 वांरटियों को गिरफ्तार किया। वही 73 निगरानी बदमाश, 60 गुण्डा बदमाशों को चेक किया गया तथा 2 आबकारी एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध कर शराब जब्त कर कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार 22-23 फरवरी की दरिमयानी रात में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ करते हुए कुल 261 आरोपियों पर कार्रवाई की है। जिसमें स्थाई वारंटी 30 स्थाई वारंटियों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया, गिरफ्तारी 98 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा, बदमाश 73 निगरानी बदमाशों और 60 गुंडों की जांच की गई, आबकारी एक्ट 2 आबकारी एक्ट के मामले दर्ज किए गए और शराब जब्त की गई।
रात में घूम रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ हुई कार्रवाई
नाइट कॉम्बिंग गस्त के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्व रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई, एवं सुरक्षा जांच शहर और कस्बों में एटीएम, बैंकों और सुरक्षा गार्डो की जांच की गई। इसके अलावा पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों और बाजारों में गश्त कर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। बिना किसी उचित कारण के रात में घूमते पाए गए युवकों को चेतावनी दी गई। परिवारजनों और यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचने में सहायता प्रदान की गई। बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

Next Post

होटल और ढाबों में पहुंच रही देशी-विदेशी शराब, जिला आबकारी महकमा बना अनजान

Mon Feb 24 , 2025
कर्थुआ एवं देवसर अंचल के ढाबों में आसानी से मिल जा रही देशी-विदेशी शराब सिंगरौली : जिले में देशी-विदेशी शराब की अवैध बिक्री का कारोबार इन दिनों जोर पड़ा हुआ है। आरोप है कि आबकारी महकमा के संरक्षण में देशी-विदेशी शराब देवसर एवं कर्थुआ सड़क मार्ग के इर्द-गिर्द संचालित ढ़ाबों […]

You May Like