किराए के मकान में चोरी, लैपटॉप और गैस टंकी ले उड़े चोर

इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुखदेव नगर कालानी नगर चौराहे के पास रहने वाले किराए के मकान का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप, स्मार्ट वॉच और गैस टंकी सहित 30 हजार रुपए का सामान लेकर फरार हो गए. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की.

एरोड्रम थाने पहुंचे 25 वर्षीय फरियादी मोनू प्रजापति निवासी कबीर नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़), वर्तमान में सुखदेव नगर, इंदौर में किराए से रहता था. जब वह घर लौटा तो देखा कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाने पर पता चला कि चोर एसर कंपनी का लैपटॉप, एक स्मार्ट वॉच और एचपी कंपनी की गैस टंकी चोरी कर ले गए हैं. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 30,000 रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु की.

Next Post

तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर जब्त

Thu Feb 20 , 2025
इंदौर. एरोड्रम पुलिस ने थाना क्षेत्र में तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर जब्त किए है. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. एरोड्रम थाने से मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात साढ़े 11 से 12 के बीच की है. बाबू मुराई कॉलोनी के पीछे खाली मैदान में हुई. […]

You May Like

Play sound