मणिपुर को लेकर जिम्मेदारी से मोदी बच नहीं सकते : राहुल

नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष ने नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मणिपुर के बदत्तर हुए हालात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं और इससे वह बच नहीं सकते हैं इसलिए देर में ही सही लेकिन उन्होंने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला किया है।

श्री गांधी ने आज यहां एक बयान में कहा कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगना इस बात का सूचक है कि श्री मोदी ने देर से सही लेकिन इस मुद्दे पर स्वीकार किया है कि 20 माह में बिगड़े मणिपुर के हालात लिए वह खुद जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा “मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करना भाजपा द्वारा मणिपुर में शासन करने में उनकी पूर्ण अक्षमता की देर से स्वीकारोक्ति है। अब श्री मोदी मणिपुर के लिए अपनी सीधी जिम्मेदारी से इनकार नहीं कर सकते।”

सवाल है “क्या उन्होंने अंततः राज्य का दौरा करने और मणिपुर तथा भारत के लोगों को शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने की अपनी योजना समझाने का मन बना लिया है।”

Next Post

गृह मंत्रालय ने सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मुकदमे के लिए राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी

Fri Feb 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत मुकदमा चलाने के लिए राष्ट्रपति से सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को […]

You May Like