कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने दाखिल किया नामांकन, हुई विशाल आम सभा

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की जडों को कमजोर करने का लगाया आरोप

नवभारत न्यूज

झाबुआ। रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने 24 अप्रेल को अपना नामांकन कलेक्टर कार्यालय में शुभ मुहूर्त में दाखिल किया। इसके पश्चात विशाल आम सभा स्थानीय बस स्टैंड पर आयोजित की गई। आयोजित विशाल आमसभा में मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तनखा, पूर्व गृहमंत्री वाला बच्चन, कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों का पुष्पहारो से कांग्रेस पदाधिकारियो ने स्वागत किया। सर्वप्रथम कांग्रेस की दिवंगत नेत्री कलावती भूरिया को समस्त अतिथियों ने आज उनकी तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्षेत्र में विकास भूरिया की ही देन- पटवारी

विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हमें भाजपा के बहकावे में नहीं आना है भाजपा जनता को भ्रमित करने वाली पार्टी है, कहती कुछ है और करती कुछ है। भाजपा सरकार नफरत फैलाकर डर का माहौल बनाती हैं ताकि आम लोगों का महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की तरफ ध्यान ना जाय। हम लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लडाई लड रहे है। हमारा भरोसा आपके वोट की ताकत में है। आपके क्षेत्र का नेता कांतिलाल भूरिया देश का आदिवासी नेता 45 साल की राजनीति में उन्हें आज तक कभी कोई दाग नहीं लगा। आपके क्षेत्र में विकास भूरिया की ही देन है। कांग्रेस पार्टी ने जो अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय गारंटी दी है उस गारंटी में किसानो, श्रमिक मजदूर, महिलाओं, युवा बेरोजगारों का विशेष रूप से ख्याल रखा है। जॉइन इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही उसे पूरा किया जाएगा।

मोदी सरकार ने हर कदम पर झुठ बोला- तन्खा

राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासियों, छोटे किसानों, मजदूरों, दलितों, वंचितों और पिछडों के हितों से खिलवाड किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने रोजगार गारंटी कानून, वनाधिकार कानून, पैसा कानून जैसे लोक हितकारी कानून बनाकर वंचितों के पक्ष में विकास की इबारत लिखी थी, परंतु मोदी सरकार ने हर कदम पर झुठ बोला। भाजपा की सरकार विपक्ष के नेताओं को डरा धमका कर ईडी, सीबीआई का उपयोग कर जेल में डाल रही है। आज दो राज्यों के मुख्यमंत्री जेल में हेै। आज देश का हाल बेहाल है। देश कर्ज में है। विकास हो नहीं पा रहा है और लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का मंसूबाह भाजपा पाल रही है जो कतई संभव नहीं है। देश में इंडिया गठबंधन का माहौल है आप सभी को कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाना है।

भाजपा का चुभती है कांग्रेस की नीतियां- बाला बच्चन

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि भाजपा पुरे देश के आदिवासी क्षेत्रों के प्राकृतिक संसाधनों के भंडार अरबपतियों को सोैपना चाहती है। जल, जंगल, जमीन और खनीज की लूट मची है। धनपतियों ने नदियों को खोखला कर दिया है। रेत लकडी, एल्युमेनियम, तांबा, मैग्नीज भाजपा समर्थकों द्वारा छिना जा रहा है। झाबुआ का मैग्नीज कहा जा रहा है वह आप सब जानते है। कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खडी रहती है इसलिए इसकी नीतियां भाजपा की चुभती है। उन्होने कहा कि देश में कांग्रेस गंठबंधन की सरकार बन रही है, जनता वादाखिलाफी करने वालों का हिसाब किताब चुकता करेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर सकल्प पत्र के अनुरूप हर वादों पर काम किया जायेगा।

यह मेरा आखरी चुनाव-भूरिया

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। 45 साल तक मैं क्षेत्र की सेवाएं की है। भाजपा ने 20 वर्ष के शासनकाल में क्षेत्र के विकास में कोई रुचि नहीं ली है। आप सभी का आशीर्वाद मुझे अपने मत के रूप में मिलेगा, मैं आपके बीच हमेशा रहूंगा। क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना मेरी जिम्मेदारी रहेगी। आप 13 मई को भाजपा की विदाई सुनिश्चित कर ले।

चुनाव माफिया लड रहे-विक्रांत

झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि झाबुआ-रतलाम लोकसभा के चुनाव मंें भाजपा के प्रत्याशी के साथ माफियाओं की गैंग लगी हुई है ऐसा लगता है रेत माफिया, शराब माफिया, खनीज माफिया, सट्टा माफिया चुनाव लड़ रहे हैं। व्यापम घोटाले में भी नागरसिंह चौहान के परिवार का नाम आना यह दर्शाता है कि यह क्षेत्र का विकास नहीं संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बनने का सपना देख रहे हैं, हमें एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी की विदाई तय करना है और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लेकर हमें अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की नीति नीतियों को आमजन को अवगत कराना है। आमसभा को प्रभारी संजय दत्त, विधायक सेना पटेल, वीरसिंह भूरिया, पूर्व विधायक मुकेश पटेल, वालसिंह मेडा, प्रकाश रांका, निर्मल मेहता, महेश पटेल, हेमचंद डामोर, हर्ष विजय गहलोत, महेंद्र कटारिया, आशीष भूरिया आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ओम राठौड़, जिप अध्यक्ष सोनल भाबर, रजनीकांत व्यास, नासिर पहलवान, श्वेता मोहनिया, प्रवक्ता साबिर फिटवेल, जितेंद्रसिंह राठौड़, यामिन शेख, कैलाश डामोर, शंकरसिंह भूरिया, सुरेंद्र गरवाल सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, किसान, ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन पार्टी जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने किया।

24 झाबुआ-1- सभा को संबोधित करते तन्खा

 

24 झाबुआ-3- नांमांकन दाखिल करते भूरिया

Next Post

देश में भाजपा की झूंठ की गारंटी देने वाली मशीन घूम रही : नीटू

Wed Apr 24 , 2024
मुरैना । मुरैना श्योपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि देश में भाजपा की एक ऐसी मशीन घूम रही है जो दिन भर झूंठ बोलती है, इतना ही नहीं झूंट की गारंटी देती है। इस मशीन का कमाल देखिए कि […]

You May Like