इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने महिला को अपशब्द कहने के साथ थप्पड़ भी मारा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.चंदन नगर पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी बंसल, जो सागर पैलेस इलाके में रहती हैं, जब अपने घर पहुंचीं तो उनके बेटे सिंघम ने उन्हें बताया कि टून्ना नामक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की है.
इस पर लक्ष्मी, टून्ना से इस बारे में पूछने गईं. महिला का आरोप है कि पूछताछ करने पर टून्ना गाली-गलौज करने लगा, जिससे आसपास के लोग भी असहज हो गए. जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उनके साथ हाथापाई करते हुए थप्पड़ मारा. पीड़िता की शिकायत पर थाना चंदन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
