नंदा नगर में पेड़ हटाने के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, जान से मारने की धमकी

इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर क्षेत्र में पेड़ हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है.परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि पहला मामला विजय वाघ निवासी 85/02, नंदा नगर की शिकायत पर दर्ज किया गया. विजय ने बताया कि उसने अमन से पूछा कि उसे उनसे क्या परेशानी है, क्योंकि उन्होंने अपना पेड़ हटा दिया है.

इस पर अमन ने गाली-गलौज शुरू कर दी, विवाद बढ़ते ही अमन के माता-पिता कल्याण और सुमन तथा बहन नीलम भी आ गए और अश्लील गालियाँ देने लगे, जब विजय की पत्नी दीपिका वाघ बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी. दूसरी ओर, कल्याण सिंह राजावत निवासी 165/02, नंदा नगर ने विजय वाघ और दीपिका वाघ के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

कल्याण सिंह के अनुसार, विजय ने उस पर और उसके बेटे अमन पर पेड़ कटाने की शिकायत करने का आरोप लगाया. जब कल्याण ने इन आरोपों से इनकार किया, तो विजय और उसकी पत्नी दीपिका ने गाली-गलौज शुरू कर दी. बीच-बचाव करने आईं कल्याण की पत्नी सुमन और बेटी नीलम के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस ने दोनों पक्षों पर धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, ठेकेदारों पर केस दर्ज

Tue Feb 11 , 2025
इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी एक मजदूर की जान पर भारी पड़ गई. झलारिया स्थित रूचि लाइफस्पेस कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से 18 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. पुलिस ने ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के […]

You May Like