स्विट्जरलैंड में छह पर्वतारोहियों में से पांच मृत पाए गए

जिनेवा, 12 मार्च (वार्ता) वैलैस के दक्षिणी स्विस कैंटन में सप्ताहांत में लापता हुए पांच क्रॉस-कंट्री पर्वतारोहियों के शव टेटे ब्लैंच पर्वत के पास पाए गए है। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वैलैस कैंटोनल पुलिस प्रमुख क्रिश्चियन वरोन ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि छह स्कीयर शनिवार को “अपेक्षाकृत अच्छी” परिस्थितियों में अपनी यात्रा पर निकले। हालाँकि, बाद में स्थिति तेजी से बिगड़ गई।

अधिकारियों ने रविवार देर रात खोजे गए पांच स्कीयरों की मौत के कारण का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने बर्फीले तूफान, तेज हवाओं और अत्यधिक तापमान का हवाला देते हुए स्थितियों को “विनाशकारी” बताया।

वरोन ने इस बात पर जोर दिया कि प्राथमिकता छठे व्यक्ति को ढूंढना है। अधिकारी ने कहा, “जब तक उम्मीद है हम वह सब करेंगे जो हम कर सकते हैं, लेकिन हमें उन परिस्थितियों के बारे में यथार्थवादी होना होगा जिनसे वह व्यक्ति पिछले 48 घंटों में गुजरा है।”

Next Post

मध्यप्रदेश रेलवे अधोसरंचना विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने तत्पर : यादव

Tue Mar 12 , 2024
भोपाल, 12 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि मध्यप्रदेश रेलवे अधोसंरचना विकास के लिए हरसंभव सहयोग करने हेतु तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसमें मध्यप्रदेश के खजुराहो से हजरत निजरमुद्दीन […]

You May Like