
नयी दिल्ली 10, फ़रवरी (वार्ता) सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी मिला ब्यूटी ने सौंदर्य और कॉस्मेटिक्स उद्योग में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 2025 में रिटेल कारोबार के विस्तार की योजना बनाई है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह ब्रांड पहले ही 300 से अधिक शहरों में 11,500 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स के जरिए ग्राहकों तक पहुंच बना चुका है और अब इसका लक्ष्य टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी पकड़ और मजबूत करना है, ताकि लाखों ग्राहकों को किफायती और प्रीमियम सौंदर्य उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराए जा सकें।
कंपनी अपने सफल रिटेल मॉडल को और विकसित कर उन बाजारों में विस्तार करेगी, जहां ग्राहक मेकअप और सौंदर्य प्रसाधन खरीदने के लिए पारंपरिक दुकानों पर निर्भर हैं। इस रणनीति के तहत ब्रांड को ऐसे स्थानों पर अधिक उपस्थिति मिलेगी, जहां ग्राहक खरीदने से पहले उत्पादों को आज़मा सकें। भारत में बढ़ते मध्यमवर्गीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कंपनी हाइपर लोकल स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी और किफायती, उच्च गुणवत्ता वाले सौंदर्य प्रसाधनों के बाजार में एक महत्वपूर्ण अंतर को भरने का काम करेगी।
