बाहर रखी धान का उठाव शुरू

राइस मिलर्स द्वारा किया जा रहा परिवहन

 

नवभारत, जबलपुर। समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी के लिए कई वेयरहाउस में जगह ना होने के कारण बाहर माल रखा हुआ था। उनको उठाने का कार्य शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार धान खरीदी में कई ऐसे गोदाम और वेयरहाउस हैं जिनमें क्षमता से अधिक खरीदी हो चुकी थी, जिसके लिए अब सर्वप्रथम बाहर रखे हुए माल को नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उठाव किया जा रहा है, जो की राइस मिलर्स इनका परिवहन कर रहे हैं। राइस मिलर्स धान को ले जाकर चावल बनाने का कार्य करेंगे और फिर उसे सीएमआर सेंटर में जमा करेंगे।

10 प्रतिशत किसानों का भुगतान बचा

नागरिक आपूर्ति निगम जिला प्रबंधक दिलीप किरार से मिली जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी के लिए किसानों का भुगतान लगातार किया जा रहा है,जिसमें अभी तक 864 करोड रुपए यानी 90 प्रतिशत का भुगतान किसानों को हो चुका है। वहीं अब सिर्फ 10 प्रतिशत किसानों का भुगतान बचा हुआ है, जिनके भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है।

Next Post

प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ने सीपी कॉलोनी में किया सीसी रोड का भूमिपूजन

Wed Feb 5 , 2025
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने वार्ड 25 के लाल साहब का बगीचा, सीपी कॉलोनी मुरार में सीसी रोड का भूमिपूजन किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीसी रोड भूमिपूजन इस क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण […]

You May Like