राहुल गांधी महाराष्ट्र में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

मुंबई, (वार्ता) कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी बुधवार को महाराष्ट्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री राहुल अमरावती निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार बलवंत बसवंत वानखड़े के समर्थन में सुबह 11 बजे भारत जोड़ो मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि श्री राहुल सोलापुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीति शिंदे के समर्थन में दोपहर 3.55 बजे सोलापुर के मरियाई चौक पर एक और जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य एमपी चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व मंत्री और सीडब्ल्यूसी सदस्य यशोमति ठाकुर समेत घटक दलों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

Next Post

मनोज जारांगे की लड़ाई राजनीतिक नहीं सामाजिक है-शिंदे

Wed Apr 24 , 2024
परभणी, (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल की लड़ाई राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक है और उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाग नहीं लेने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। श्री शिंदे ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहें कि मराठा […]

You May Like