सात सप्ताह बाद विदेशी मुद्रा भंडार 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 629.6 अरब डॉलर पर

मुंबई 02 फरवरी (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात सप्ताह बाद 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 629.6 अरब डॉलर हो गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर घटकर 623.9 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 537.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 70.4 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 69.7 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर 7.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 3.3 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 4.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Next Post

सर्राफा बाजार: सोना‌, चांदी में जोरदार तेजी

Sun Feb 2 , 2025
इंदौर, 02 फरवरी (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 2100 रुपये तथा चांदी 1500 रुपये बढ़कर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 82000 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 84100 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 92000 […]

You May Like