इंदौर, 02 फरवरी (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 2100 रुपये तथा चांदी 1500 रुपये बढ़कर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 82000 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 84100 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 92000 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 93500 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 84100 नीचे में 81900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 93800 तथा नीचे 91400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2798 डॉलर तथा चांदी 3124 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
