सूरमा हॉकी क्लब ने तमिलनाडु ड्रैगन्स को 3-2 से हराकर जीता कांस्य पदक

राउरकेला, 01 फरवरी (वार्ता) जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने हीरो हॉकी इंडिया लीग 2024-25 के तीसरे और चौथे स्थान के लिए शनिवार को खेले गये मुकाबले में तमिलनाडु ड्रैगन्स 3-2 से हराकर कांस्य पदक और एक करोड़ रूपये का पुरस्कार जीता।

आज यहां खेले गये मुकाबले में गुरजंत सिंह ने (12वें) मिनट में गोल कर सूरमा हॉकी क्लब को बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही देर बाद ब्लेक गोवर्स ने (15वें) मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर लगा दिया।

दूसरे क्वार्टर में हरजीत सिंह ने (19वें) मिनट गोल कर सूरमा की बढ़त को दुगना करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद तीसरा क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर हमले किये लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में विफल रही।

चौथे क्वार्टर में सूरमा के प्रभजोत सिंह ने (57वें) मिनट में गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया। इसी दौरान मैच के आखिर क्षण में जिप जानसन ने (59वें) मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। आखिरकार सूरमा जीत दर्ज करते हुए हीरो हॉकी इंडिया लीग का कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

Next Post

एकल योजनाओं में हर घर जल पहुंचाने के लिए 31 मार्च डेड लाइन

Sat Feb 1 , 2025
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी.नरहरि ने जल जीवन मिशन की गहन समीक्षा छिंदवाड़ा. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी. नरहरि शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए जिले में जल जीवन मिशन की […]

You May Like

Play sound