पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार को मारी टक्कर 

भोपाल, 30 जनवरी. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेट के अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार सुबह टक्कर मार दी. हादसा खजूरी सड़क थानांतर्गत फंदा टोल नाके के पास हुआ. हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है. जानकारी के अनुसार पीसीसी चीफ जीतू पटवारी अपने पीएसओ, कैमरामैन और ड्रायवर के साथ टोयोटा फाच्र्यूनर कार से इंदौर से भोपाल जा रहा थे. सुबह करीब 10.45 बजे फंदे टोल नाके के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार के अंदर बैठे पटवारी समेत सभी लोग सुरक्षित बच गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

मवेशी से टकराकर घायल हुए ठेकेदार की मौत 

Thu Jan 30 , 2025
भोपाल, 30 जनवरी. अवधपुरी इलाके में सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर घायल हुए बाइक सवार ठेकेदार की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के […]

You May Like

मनोरंजन