मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में रोड शो व जनसभा को संबोधित कर उज्जैन आलोट संसदीय मीडिया सेंटर का किया उदघाटन की मिडिया से चर्चा

कांग्रेस के नेताओं ने तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए दूरदर्शन के लोगों के भगवा कलर का भी विरोध कर दिया। भगवा ने पता नहीं क्या बिगड़ा है, कांग्रेस का। भगवा कलर से कांग्रेस को नफरत है। भगवा हमारे धर्म सत्ता का मार्ग प्रशस्त करती है। यह धर्म सत्ता के माध्यम से हमारी संस्कृति हमेशा विद्यमान रहती हैं। जब जब अधर्म बड़ता है और धर्म की हानि होती है तो धर्म के लिए इसी प्रकार से कोई विचार का समुह निकलता है, जिसको कभी आप भाजपा कहते हो कभी राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कहते हो या नाना प्रकार के राष्ट्रीयवादी नामों से हम सभी जानते हैं। मंदिर बन गया, लेकिन अब तक कांग्रेस के लोग भगवान श्रीराम के दर्शन करने तक नहीं गए। अब ये हमारी सनातन संस्कृति और भगवा पर आपत्ति उठाने का पाप भी कर रहे हैं। कांग्रेस के पापों का घड़ा भरा गया है। अब हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ प्रारंभ किया है। उक्त बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में नामांकन रैली व रोड़ शो के बाद आमसभा को संबोधित करए हुए कही

उन्होंने कहा कि अंग्रेज चलते गए लेकिन कांग्रेस नहीं सुधरी कांग्रेस उसी मुकाम पर हैं। उनके शहजादे कहा हमारा गरीब परिवार से निकला व्यक्ति जिसने 51 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ा पूरा जीवन इस राष्ट्र कार्य के लिए दिया। ऐसे यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जिसका प्रत्यके दिन प्रत्येक क्षण राष्ट्र सेवा को समर्पित है। उन्होने कभी अवकाश नहीं लिया कोई परिवार नहीं बसाया कोई व्यक्तिगत उपभोग नहीं किया। स्वयं का अशियाना नहीं बनाया, 22 करोड़ लोगों को अपना मकान देने का संकल्प करते हैं। लेकिन खुद का मकान नहीं बनाते है। ऐसे पीएम का हम अभिनंदन करते हैं।

 

 

अब कहते फिर रहे हैं गरीबी दूर कर देंगे

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में लंबे समय तक राज किया एवं सरकार चलाई। हमेशा नारा देते रहे कि देश से गरीबी को दूर करेंगे, लेकिन वे गरीबी तो दूर नहीं कर सके अब तो हमारे देश की जनता ने ही उन्हें दूर कर दिया है। अब बेशर्मी से कहते हैं कि सरकार बनाओ, एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे। कांग्रेस के झंडाबरदार जिनको लोग पप्पू जी कहते हैं और भी पता नहीं क्या-क्या नाम देते हैं। वे भी पदयात्रा करने निकले और बेशर्मी के साथ बोलते फिरे कि हमारी सरकार बनाओ एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे। वे कहते हैं कि घर-घर से गरीबी दूर कर देंगे। गांधी परिवार ने 55 साल से अधिक समय तक सरकार चलाई और हमेशा नारा देते रहे कि देश से गरीबी दूर कर देंगे, लेकिन वे गरीबी दूर नहीं कर सके। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों ने कांग्रेस की सरकार धराशायी की थी, तब कांग्रेस की सीटें 115 रह गई। दूसरी बार 2019 में केवल एक बस (52 सीटर) की सवारी रह गई। इस बार तो इनकी टैम्पों की सवारी रह जाएगी।

 

 

सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ प्रारंभ हुआ

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने अपने सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ प्रारम्भ किया है। हमारी पंच निष्ठांओं में हमने कहा है कि एक-एक निष्ठा से इस देश की संस्कृति को खड़ा करना चाहते हैं। अब दुनिया में कहीं भी केवल ये बताना है कि हम श्रीराम, श्रीकृष्ण की धरती से आए हैं, वो समझ जाएंगे कि भारत से आए हैं। मोदी जी ने नई शिक्षा नीति में भारत के गौरवशाली इतिहास के पृष्ठों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी के संस्थानपकों ने उदात्त विचारों के साथ अपने कार्यकर्ताओं की चिंता की और जड़ों से जुड़कर सिद्धांत बनाए। उन्हीं सिद्धांतों के बलबूते पर आज भाजपा का इतना बड़ा परिवार हो गया है। आमसभा में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह, विधायक चिंतामणि मालवीय, सतीश मालवीय, जितेंद्र पंड्या, उज्जैन जिलाध्यक्ष विवेक जोशी, उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, सुदर्शन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने कराया नामांकन कराया दाखिल

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी श्री अनिल फिरोजिया का उज्जैन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन-पत्र दाखिल कराया। इस अवसर पर विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह, उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री विवेक जोशी एवं उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला उपस्थित रहे।

 

स्थानीय मीडिया सेंटर का किया शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैरन के फ्रीगंज टॉवर पर संभागीय मीडिया सेंटर का उदघाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से मीडिया सेंटर की विशेष उपयोगिता होती है। यहाँ से न सिर्फ मीडिया की गतिविधियाँ संचालित होती हैं अपितु संगठन के विचारों के प्रवाह का भी सशक्त केंद्र है। श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मीडिया की भी अपनी सशक्त भूमिका रहती है जिसके माध्यम से आम जनता इस महाभियान से जुड़ती है। मीडिया सेंटर से न सिर्फ उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र की अपितु पूरे संभाग की मीडिया संबंधित गतिविधि संचालित होगीं। आधुनिक संचार के इस युग में चुनाव के दृष्टिगत मीडिया सेंटर की अग्रणी भूमिका रहेगी।

Next Post

हाईटेंशन से गिरी चिंगारी से कार गैरेज में भीषण आग

Mon Apr 22 , 2024
*छह कारें जलकर हुईं खाक* ग्वालियर। सोमवार को हाईटेंशन लाइन से नीचे गिरी चिंगारी से कार गैराज में खड़ीं छह कार जलकर खाक हो गई। सिर्फ 20 मिनट में आग ने पूरे गैरेज को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना भिंड रोड पर लक्ष्मणगढ़ पुल के पास की है। कार […]

You May Like