शिवपुरी: यहां एक कॉलोनी में अनोखा हरे रंग का सांप निकला है। सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू किया एवं अंधविश्वास से बचने की सलाह दी है।शिवपुरी शहर के सोन चिरैया होटल के पीछे की कॉलोनी में एक घर में अनोखा हरे रंग का सांप देखा गया।
जिसे देख कॉलोनी के लोग घबरा गए। इसकी सूचना नरवर के रहने वाले सर्पमित्र सलमान पठान को दी गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सर्पमित्र सलमान पठान ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को अब नरवर क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया है। हरे रंग का सांप देख क्षेत्रीय लोग हैरत में पड़ गए हैं और अंधविश्वास से जुड़ी बातें हो रही हैं।