भगवान का स्वरूप होते है डॉक्टरः डॉ वंदना प्रेमी

बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ने किया कार्यक्रम

ग्वालियर। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा नारी शक्ति सम्मान का आयोजन जोश हॉस्पिटल में किया गया। कार्यक्रम में एफपीएआई की ब्रांच मैनेजर श्रीमती नीलम दीक्षित, संस्था अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, प्रियंका जैन एवं अंजू गुप्ता उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भगवान का विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था द्वारा हॉस्पिटल में उपस्थित 11 महिला डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। डॉक्टर भगवान का स्वरूप होते है जो समय समय पर हमे बीमारियों से निजाद दिलाते है। हमें इनका आदर करना चाहिए। वहीं श्रीमती नीलम दीक्षित ने कहा कि संस्था का यह सराहनीय कदम है जिसमे महिला डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया है। वही प्रियंका जैन एवं अंजू गुप्ता ने भी सम्मानित होने वाली डॉक्टर्स को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ नीलम सिंह, डॉ ज्योति प्रियदर्शनी श्रीवास्तव, दीपमाला दिवाकर, संगीता, गीता, सुमन, निधि, नेंशी, अंचल, छाया, श्रृष्टि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रचना अग्रवाल एवं आभार काजल कुशवाह ने किया। इस अवसर पर रचना अग्रवाल, कविता आर्य, पम्मी खान उपस्थित रही।

Next Post

अवैध रूप से भण्डारित 2550 घनमीटर रेत जब्त

Mon Jul 1 , 2024
ग्वालियर/ जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस टीम ने डबरा तहसील के अंतर्गत महाराजपुर गाँव के समीप दो स्थानों […]

You May Like