सडक़ में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत कार चालक ने लहराते हुए कार चलाई कार की रफ्तार इतनी थी कि कार कई वाहनों को से टकराते- टकराते बची। गनीमत रही कि राहगीर बाल बाल मच गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर कार को जब्त कर चालक को गिरफ़्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कार क्रमांक एमपी 20 जेडीडी 2531 कुशनेर ब्रिज से कुशनेर शराब दुकान की ओर जा रही थी जिसका चालक कार को लहराकर चला रहा था जिससे रोड में चल रहे कई वाहन से टकराते टकराते बचे जिससे लहराकर चलाई जा रही कार को पुलिस ने पीछा कर रोका। चालक नीरज सिंह ठाकुर पिता जगमोहन सिंह 34 वर्ष निवासी मोहारी पनागर का शराब के नशे मेंं धुत मिला। जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार जब्त कर ली गई
