हिंदुस्तान यूनिलीवर का मुनाफा 19 प्रतिशत बढ़कर 2989 करोड़

नयी दिल्ली (वार्ता) हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 2508 करोड़ रुपये के मुकाबले 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2989 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी बुधवार को नियामकीय फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 1.7 प्रतिशत बढ़कर 16050 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में 15781 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा एचयूएल का कुल व्यय इस तिमाही में 12,576 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 12,305 करोड़ रुपये था।

एचयूएल के बोर्ड ने इस तिमाही में पाम उपक्रम के अधिग्रहण को मंजूरी दी, जो तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में स्थित विश्वतेज ऑयल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है। इस अधिग्रहण को कंपनी की पाम स्थानीयकरण रणनीति का हिस्सा बताया गया है।

एचयूएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक रोहित जावा ने इस कदम को भारत के राष्ट्रीय तिलहन उत्पादन बढ़ाने और आयात निर्भरता कम करने के मिशन के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा, “यह अधिग्रहण भारत के विकास में योगदान देने और हमारी रणनीतिक प्राथमिकताओं के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।”

Next Post

माधुरी दीक्षित के स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स को कॉपी करती थी मलाइका अरोड़ा

Thu Jan 23 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंडियाज़ बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैम्पियंस का टशन के मंच पर बताया है कि वह माधुरी दीक्षित की तरह अपने बाल काटती थी और उनके स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स को कॉपी करती थी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का होमग्रोन फ़ॉर्मेट “इंडियाज़ बेस्ट डांसर वर्सेस […]

You May Like