25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) पन्द्रहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश में 25 जनवरी को मनाया जायेगा। चुनाव आयोग राष्ट्र के प्रति अपनी समर्पित सेवा के 75 वर्ष भी मना रहा है।

इस वर्ष का उत्सव 2024 के लोकसभा चुनावों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के तुरंत बाद मनाया जा रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत के कुल मतदाता 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रहे हैं। चुनावी डेटाबेस अब 99.1 करोड़ पर पहुंच गया है और यह संख्या बढ़ती जा रही है। मतदाता सूची में 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ युवा मतदाता हैं और चुनावी लिंग अनुपात में 2024 में 948 से 2025 में 954 तक छह अंकों की वृद्धि के साथ युवा और लैंगिक रूप से संतुलित रूप है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में नयी दिल्ली में 25 जनवरी राष्ट्रीय समारोह में शामिल होंगी। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे, साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त भी इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

इस कार्यक्रम में चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुख और प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो 23-24 जनवरी, 2025 को ईसीआई द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में दुनिया भर में चुनाव प्रबंधन में आने वाले प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

इस वर्ष की थीम ‘मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा’ पिछले वर्ष की थीम का ही विस्तार है, जिसमें चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व पर जोर दिया गया है और मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में गर्व महसूस करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रपति चुनाव के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने में अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले राज्य और जिला अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ चुनावी व्यवहार पुरस्कार प्रदान करेंगे। मतदाता भागीदारी को बढ़ाने वाली पहलों को विशेष मान्यता दी जायेगी, जैसे कि अभिनव आउटरीच अभियान, निर्बाध चुनाव प्रबंधन के लिये प्रौद्योगिकी का उपयोग और चुनाव को सभी के लिये सुलभ बनाने वाले प्रयास है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा माननीय राष्ट्रपति को ‘इंडिया वोट्स 2024: ए सागा ऑफ डेमोक्रेसी’ शीर्षक वाली ईसीआई कॉफी टेबल बुक की पहली प्रति भेंट की जायेगी। यह प्रकाशन अठारहवीं लोकसभा चुनावों की सफलता में योगदान देने वाले प्रत्येक मतदाता, चुनाव अधिकारी, सुरक्षा कर्मियों और सभी हितधारकों के लिये एक श्रद्धांजलि है। यह पाठकों को जीवंत दृश्यों और सम्मोहक कथाओं के माध्यम से लोकसभा चुनाव 2024 की भारत की लोकतांत्रिक यात्रा की एक झलक प्रदान करेगा।

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी द्वारा निर्मित आगामी डॉक्यू-ड्रामा सीरीज़ ‘इंडिया डिसाइड्स’ की एक छोटी क्लिप भी इस कार्यक्रम

में जारी की जायेगी। तीन-भाग की यह सीरीज़ दुनिया के सबसे बड़े चुनावों के इतिहास और निर्माण पर गहराई से प्रकाश डालती है। डॉक्यू-ड्रामा सीरीज़ डिस्कवरी चैनल और उसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जायेगी।

आयोग द्वारा राष्ट्रपति को ईसीआई प्रकाशन ‘बिलीफ इन द बैलट: ह्यूमन स्टोरीज़ शेपिंग इंडियाज़ 2024 इलेक्शन’ भी भेंट किया जायेगा। यह पुस्तक मानवीय रुचि की कहानियों का एक संग्रह है जो इन चुनावों को अलग बनाती है।

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डालने वाली एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।

Next Post

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का विकसित भारत बनाने में योगदान

Wed Jan 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी)’ योजना की 10वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन किया और कहा कि […]

You May Like