प्रदेश की अधोसंरचना विकास के लिये नागरिक दें सुझाव:यादव

भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अधोसंरचना विकास को लेकर नागरिकों से सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में जन-सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिक अपने बहुमूल्य सुझाव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज सकते हैं। सरकार इन सुझावों पर गंभीरता पूर्वक विचार करेगी। अच्छे सुझावों पर अमल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 23 जनवरी को भोपाल में जीजी फ्लॅय ओवर (गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक) का लोकार्पण होगा। यह फ्लॉय ओवर शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। जीजी फ्लॉय ओवर के लोकार्पण से क्षेत्र के निवासियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यातायात में होने वाली असुविधा भी स्थायी रूप से दूर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकार्पण सरकार द्वारा 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक प्रदेश में चलाये जा रहे ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’ के अंतर्गत विकास कार्यों के जरिये प्रदेश की जनता को दी जा रही सुविधाओं में से एक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुणे रवाना होने से पहले मीडिया को दिये संदेश में यह बात कही।

Next Post

सायबर सुरक्षा में प्रशिक्षित युवा सायबर सुरक्षा दूत की तरह कार्य करें:भूरिया

Wed Jan 22 , 2025
भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सायबर सुरक्षा में प्रशिक्षित युवा वह सायबर सुरक्षा दूत की तरह कार्य करें। सुश्री निर्मला भूरिया बुधवार को भोपाल के समन्वय भवन में 9वीं नेशनल साइबर साइकोलॉजी क्रॉन्फ्रेंस के एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ […]

You May Like