इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 16 लोगों की मौत

जकार्ता, 21 जनवरी (वार्ता) इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में स्थित पेकालोंगन रीजेंसी में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। जबकि तीन लोग अभी तक लापता हैं ।

यह जानकारी इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) ने मंगलवार को दी।

पेकालोंगन के राज्याधिकारी फादिया अराफिक ने कहा कि हालांकि कई उप-जिलों में इसी तरह की घटनाएं हुई, लेकिन पेटुंगक्रियोनो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।

फादिया ने कहा कि सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई जिस कारण पेटुंगक्रियोनो उप-जिले में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। लोगों को निकालने का अभी भी जारी है। खोज एवं बचाव कर्मियों को आपदाओं के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और नदियों से दूर रहने का आग्रह किया है।

Next Post

श्रीलंका में भारी बारिश से 20 हज़ार लोग प्रभावित

Tue Jan 21 , 2025
कोलंबो, 21 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश के कारण हुई प्राकृतिक आपदाओं से 20 हजार से अधिक श्रीलंकाई प्रभावित हुए हैं। श्रीलंका के सिंचाई विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण 73 प्रमुख जलाशयों में […]

You May Like