सिंगरौली : राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ इंटक सिंगरौली मध्य प्रदेश का केंद्रीय कार्यकारिणी का बैठक झींगुरदा परियोजना में आज दिन रविवार 19 जनवरी को संपन्न हुआ। जिसमें संगठन को और शक्तिशाली बनाने एवं श्रमिकों के समस्याओं के बारे में काफी विस्तार से चर्चा हुआ। जिसमें महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह के उद्बोधन से सभी कर्मचारियों में जोश की नया लहर दौड़ पड़ी और सभी परियोजना के अध्यक्ष-सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने एक स्वर में महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह के साथ मजबूती से साथ देने और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किये।
इसमें सभी परियोजना के अध्यक्ष-सचिव उपस्थित रहे एवं केंद्रीय कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य जैसे महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आरएन ओझा, संयुक्त महामंत्री इंद्रेश कुमार, उपाध्यक्ष बिनोद पाण्डेय, सेफ्टी प्रमोशन बोर्ड मेंबर राकेश कुमार पाण्डेय, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेंबर शिव कुमार, संगठन मंत्री जेपी सिंह, संगठन मंत्री अभय सिंह, केंद्रीय सचिव नरेश खोटले, प्रबंधकीय सदस्य मुकेश सिंह, संजीव कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष-सचिव आर के साहू, अवधेश कुमार जायसवाल, अरुण कुमार पटेल, ललन कुमार विश्वकर्मा, एसएन सिंह, अमरजीत सिंह, गोकरण यादव, व्यासमुनि पाठक, दिलीप पाण्डेय, लव किशोर तिवारी, परमेश्वर सिंह, झींगुरदा परियोजना के अध्यक्ष सचिव सुनील कुमार गुप्ता, सुरेश सिंह, बिपिन सिंह बधेल एवं वहा के कार्यकारिणी सदस्य श्रमिक भारी संख्या में मौजूद रहे।
